एक ऐसी लड़की जिसने NEET परीक्षा पास किया लेकिन उसके पहले वो दुनिया छोड़ चुकी थी।

गुजरात की रहने वाली एक लड़की का जब NEET का रिजल्ट आया तब वो इस दुनिया में नहीं थी। जी हाँ! गुजरात के बनासकांठा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक लड़की जो पढ़ लिखकर अपने भविष्य को सुरक्षित करना चाहती थी, जिसका डॉक्टर बनने का सपना था लेकिन सपना अधूरा रह गया।उसे क्या पता था कि जब उसका रिजल्ट आएगा तब वह इस दुनिया में नहीं होगी।

NEET निकालने वाली लड़की को उसके ही परिवार वालो ने मार डाला

गुजरात की रहने वाली लड़की मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम NEET परीक्षा निकाली लेकिन उसके पहले ही उसका निधन हो गया।18 साल की लड़की को उसके ही पिता और चाचा ने मिलकर मार डाला। इसके पीछे क्या वजह थी?, क्या मामला था?, आख़िर इतनी बड़ी वारदात उसके परिवार वालो ने क्यों किया?

NEET में सफलता हासिल करने वाली लड़की की हत्या मामले में पुलिस का खुलासा

गुजरात पुलिस ने इस मामले में बड़ा ख़ुलासा किया है।पुलिस का कहना है कि लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। जिस लड़के के साथ उसका संबंध था वह लड़का शादी- शुदा था और उसे एक लड़का भी था।लड़की NEET की तैयारी के लिए पालमपुर आई थी इसी दौरान लड़की की दोस्ती एक लड़के से हुई और लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी। लड़की का पार्टनर पहले से शादी-शुदा था।मई में लड़की अपने पार्टनर हरेश चौधरी के साथ अहमदाबाद चली गई और दोनों एक साथ रहने लगे।यहाँ उन्होंने लिव इन रिलेशनशिप के लिए एक एग्रीमेंट साइन किए। अहमदाबाद के बाद वे दोनों राजस्थान और मध्य प्रदेश भी गए थे।

लड़की शादी- शुदा मर्द के साथ लिव- इन रिलेशनशिप में थी।

आपको बता दें कि लड़की की हत्या की F.I.R उसके पार्टनर ने ही दर्ज कराई है। F.I.R. के अनुसार लड़की जब अपने चाचा शिवराम भाई के घर पर थी तब रात को उसे दूध में नींद की गोलियाँ मिलाकर पिलाई गई और फिर उसके पिता और चाचा ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।जब सुबह हुआ तो आनन फ़ानन में अपराध को छुपाने के लिए लड़की का अंतिम संस्कार कर दिया।

लड़की के परिवार वाले उसके रिश्ते से नाराज थे और उसकी शादी किसी दूसरे जगह करना चाहते थे। पुलिस का कहना है कि अभी यह साफ़ नहीं हुआ है कि लड़की के पार्टनर ने अपने शादी- शुदा होने की बात लड़की से छुपाई थी या नहीं!

Leave a Comment